फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू के नेतृत्व में पंजाब दस मीट्रिक टन राशन भेजा

विज्ञापन
सरूरपुर। भूनी टोल पर ट्रक में राहत सामाग्री लेकर जाते भाकियू कार्यकार्ता। संगठन
विज्ञापन
सरूरपुर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में पंजाब के लिए बड़ी मात्रा में राहत सामग्री भेजी गई। जनपद के एक दर्जन से अधिक गांवों से किसानों ने सहयोग करते हुए लगभग 100 क्विंटल सामग्री एकत्रित की। सभी किसान बृहस्पतिवार को भूनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन

इसमें चावल, दाल, सरसों का तेल, रिफाइंड, चायपत्ती, तीन क्विंटल नमक, पांच हजार पैकेट बिस्कुट, मिर्च-मसाले, एक हजार सेनेटरी पैड, पांच हजार बुखार व सिरदर्द की गोलियां, अन्य दवाइयां और मच्छरदानी जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। इस सामान को एक बड़े ट्रक में भरकर पंजाब के लिए रवाना किया गया।
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि यह पहली खेप है। आगे भी समय-समय पर मेरठ जिले के किसान और राशन एकत्रित कर पंजाब भेजते रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब को राहत पैकेज न दिए जाने से किसानों में आक्रोश है। पंजाब के किसानों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान हमारे अपने किसान हैं। भाकियू के बैनर तले हम हरसंभव मदद पहुंचाते रहेंगे। चाहे सरकार का शोषण हो या प्राकृतिक आपदा, किसान एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसान सत्ते, विनोद, वीरेंद्र, कृष्णपाल, वीर सिंह, राजेंद्र, बबलू, हर्ष चहल, अनूप, मोहित, विनय, विपुल, सचिन, सुनील, सुखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें