फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनिंदरपाल का काफिला रोका, समर्थकों का हंगामा

Wed, 28 Oct 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड-8 से प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह की पत्नी के समर्थन में निकाले गए रोड शो को रोकने पर हंगामा हो गया। मनिंदरपाल द्वारा निकाले गए इस रोड शो में दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राली और गाड़ियां शामिल थीं। इस पर वलीदपुर गांव के पास सीओ और इंस्पेक्टर दौराला ने जुलूस रोक दिया।
विज्ञापन


सीओ ने जिला पंचायत अध्यक्ष को गिरफ्तार करने की बात कही तो उनके समर्थक भड़क गए। इसे लेकर सीओ से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने समर्थकों को समझा-बुझाकर शांत किया और अख्तयारपुर गांव में जुलूस रोक दिया। जुलूस रोकने के पीछे उन्होंने कैबिनेट मंत्री का हाथ होने का आरोप लगाया।


जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह वार्ड-6 और उनकी पत्नी सिंपल सिंह वार्ड-8 से प्रत्याशी हैं। मंगलवार को मनिंदरपाल ने पत्नी के समर्थन में वार्ड-8 में रोड शो निकाला। काफिला हाईवे स्थित उनके कार्यालय से निकलकर मटौर गांव होते हुए वलीदपुर पहुंचा। इसी दौरान सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर दौराला परशुराम फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। सीओ ने रोड शो निकालने की अनुमति के संबंध में जानकारी चाही तो समर्थक भड़क गए और हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री के इशारे पर रोड शो रोका जा रहा है।
विज्ञापन


उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। सीओ ने चेताया कि रोड शो रोक दो, वरना मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पर समर्थकों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। इससे काफी देर तक काफिला हाईवे पर खड़ा रहा। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष ने समर्थकों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद जुलूस समौली और अख्तारपुर गांव पहुंचकर रोक दिया।

सीओ से नोकझोंक
काफिला रोकने से गुस्साए अध्यक्ष मंनिदरपाल की सीओ दौराला से खूब नोकझोंक हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे ही अध्यक्ष नहीं बना हूं, जनता के प्यार ने बनाया है। मैं भी पढ़ा-लिखा हूं और नियम-काननू जानता हूं। किसी के दबाव में काम करना उचित नहीं है।

जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने रोड शो के लिए अनुमति नहीं ले रखी थी। इसलिए रोड शो रोक दिया गया। गिरफ्तार करने की कोई बात नहीं कही। -डॉ. अरविंद कुमार, सीओ दौराला

कैबिनेट मंत्री अपने बेटे को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उनके इशारे पर ही काफिला रोका गया है। वार्ड-8 और 6 के प्रत्याशियों ने भी रोड शो किया, लेकिन उनके काफिले को नहीं रोका गया। -मनिंदरपाल सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें