फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसवाड़ा में पंप लगाकर पानी की निकासी कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। क्षेत्र के गांव पसवाड़ा स्थित बहरोड़ा मार्ग पर भरे दूषित पानी की ग्राम प्रधान ने मंगलवार को पंप लगाकर निकासी कराई। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने इससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए अधिकारियों से स्थायी व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत गांव पसवाड़ा में काफी दिन से बहरोड़ा मार्ग पर निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी भरा था। जिससे ग्रामीणों को घरों से निकलने में परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्राम प्रधान रीना मलिक के पति मनोज मलिक ने उक्त मोहल्ले को नाली को पश्चिम की तरफ नाले में डालने का प्रयास किया। इस पर मोहल्ले के अमरपाल, आदेश, सतवीर, जगवीर आदि ने विरोध कर दिया। कहा कि पूर्व की तरफ ही पानी जाना चाहिए जबकि पूर्व की तरफ कोई तालाब आदि नहीं है। इसकी शिकायत एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव से की गई कि रास्ते पर कुछ ग्रामीणों ने उसे खेतों में मिला रखा है। जितने में पर खड़ंजा बना है महज वही बचा है।
एसडीएम मवाना ने तहसील से राजस्व टीम एवं बीडीओ माछरा सुरेंद्र सिंह को भेजकर रास्ते पर से अवैध कब्जे को हटाने लिए चिह्निकरण कराया गया। उन्होंने कहा कि उक्त जमीन में नाला बनाकर खत्तों की जमीन में पानी डाला जाएगा। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि खत्तों की जमीन में पानी जाने से उन्हें कूड़ा एवं गोबर डालने में परेशानी आएगी। इसलिए वे पानी खत्ते में नहीं जाने देंगे और उस रोक दिया। जिससे रास्ते में पुन: पानी भर गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की। इस पर उन्होंने डीपीआरओ को इसकी जांचकर निकासी की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने रास्ते का स्थलीय निरीक्षण करके प्रधान पति मनोज मलिक को निकासी कराने के निर्देश दिए। जिस पर मंगलवार को मनोज मलिक ने पंप लगाकर एडीओ पंचायत अमित कुमार, ग्राम पंचायत सचिव सुनील प्रसाद की मौजूदगी में निकासी कराई। रास्ता साफ होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली तथा आवाजाही शुरू हो सकी। हालांकि उक्त पानी ग्रामीणों ने खत्तों में नहीं जाने दिया। एडीओ पंचायत अमित कुमार एवं प्रधान मनोज मलिक ने बताया कि डीपीआरओ अलोक कुमार सिन्हा से वार्ता की जाएगी। जिससे पानी निकासी के लिए नाला का निर्माण कौन सी दिशा में कराया जाएगा इसका निर्धारण किया जा सके। जिससे पानी रास्ते में न भरे और स्थायी व्यवस्था हो सके। वहीं, डीपीआरओ अलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त मामले की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। उनके निर्देश पर नाला निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें