फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#पुलवामा: हिंदू संगठन ने कश्मीरी लोगों को 24 घंटे में दी शहर छोड़ने की चेतावनी, जबरदस्त हंगामा

Mon, 18 Feb 2019 04:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
saharanpur news
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में रोष और आक्रोश है। हर किसी की जुबान पर 'खून का बदला खून' की आवाज है। जवानों की शहादत का बदला लेने की मांग को लेकर पूरे भारत में जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। इसी सिलसिले में यूपी के सहारनपुर में कुछ हिंदू संगठन के लोगों ने सोमवार को शहर के कुछ कश्मीरी लोगों के घरों के बाहर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


जिले के मोहल्ला गोपालनगर में कुछ हिंदू संगठन के लोग सोमवार को शहर में रह रहे कश्मीरी लोगों के घर के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। यहां जमा हुए संगठन कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कश्मीरी लोगों को शहर छोड़कर जाने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन

इस दौरान संगठन से जुड़ा एक व्यक्ति आर्मी की जैकेट और कैप पहनकर हिंदू संगठन के लोगों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुआ। यहां प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों ने एक मकान की बालकॉनी में बैठे बुर्जग कश्मीरी से चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हमारे देश के ऊपर हमला किया है, हमारे देश के सैनिकों को मारा है। उन्होंने कश्मीरी लोगों से 24 घंटे के भीतर शहर छोड़कर कश्मीर चले जाने की चेतावनी दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें