फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले ग्रुप एडमिन पर रासुका लगाने की तैयारी

Mon, 18 Feb 2019 10:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
bijnor news
विज्ञापन
यूपी के बिजनौर में पुलवामा हमले के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखकर वायरल करने वाला आरिफ पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के बाद उस पर रासुका लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह संदेश वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। रविवार को किरतपुर का बाजार भी बंद रहा। पुलिस ने आरोपी युवक का चालान कर दिया है। 
विज्ञापन


गांव सरकड़ा खेड़ी निवासी आरिफ ने व्हाट्सएप पर ‘जुगाड़ी बदमाश’ नाम से ग्रुप बना रखा है। पुलवामा में हमले के बाद उसने ग्रुप पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर मैसेज वायरल किए थे। आरिफ ने देश के नेताओं के खिलाफ भी आपत्तिजनक मैसेज वायरल किए। ग्रुप के सदस्यों ने इसके स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस से ट्विट पर शिकायत की।

शिकायत होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से रात में ही आरिफ को दबोच लिया। आरिफ के मैसेज का पता चलने पर सुबह क्षेत्र में रोष फैल गया। लोग सड़कों पर उतरने की तैयारी करने लगे। व्यापारियों ने आतंकवादियों के साथ-साथ आरिफ जैसे गद्दारों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद रखा। 
 
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सोलंकी के अनुसार राजीव कुमार त्यागी, कन्हैया राणा, अमित अग्रवाल, संदीप चौधरी, अमन अरोड़ा, मयंक अग्रवाल की शिकायत पर आरिफ के खिलाफ देशद्रोह में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरिफ का चालान कर दिया है। आरिफ पर अब रासुका लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरिफ मुंबई में कुर्सी बनाने का काम करता है।

उलमा ने पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी
मदरसा इस्लामिया जामा मस्जिद शेरकोट में शोकसभा हुई। इसमें पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उलमा ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। शोकसभा में काजी शमीम, कारी शहजाद, मौलाना अफरोज, गुफरान राजा,  डॉक्टर महमूद, हकीम ताजुद्दीन,  कारी इंतजार, इरफान अहमद मौजूद रहे। उधर, शेरकोट मुस्लिम फंड, कन्या इंटर कॉलेज में भी जवानों की शहादत पर दुख जताया गया।

‘देश के गद्दारों को पाकिस्तान भेज दो’
ष्टाचार विरोधी एवं प्रगतिशील विचार मंच की मां भगवती मंदिर की धर्मशाला में हुई बैठक में सारी ताकत झोंक दो, पाकिस्तान को ठोक दो के नारे लगाए गए। आशाराम भारती ने   कहा कि भारत में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वालों को पाकिस्तान भेजा जाए। कहा कि इतनी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए सारा आरडीएक्स पाकिस्तान से नहीं लाया गया होगा, ये सारी तैयारी यहां के गद्दारों ने कराई है। 
विज्ञापन

bijnor news
डा.यादराम ने सरकार द्वारा अलगाववादियों से सुविधाएं व सुरक्षा वापस लेने के केंद्र सरकार के फैसले   का स्वागत किया। आलोक गोविल ने धारा 370 हटाने की मांग करते   हुए   कहा कि सरकार चाहे विकास कार्य न कराए लेकिन पाकिस्तान को सबक जरूर सिखाए। अध्यक्षता सुभाष चकवाल व संचालन केके रंजन ने किया। बैठक में विनोद सैनी, भंवर सिंह, ललित सैनी, सरोवर सोढ़ी, दीपक शर्मा, राजकुमार, महेंद्र सैनी, ऋषि भारद्वाज आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें