शामली के भारसी गांव निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र विजय पंवार ने नेहरू मूर्ति के पास अपने हाथ की नस काट ली। खून से तख्ती पर प्रधानमंत्री के नाम संदेश लिखा कि एक सिर की बदले एक हजार सिर चाहिए। इसके बाद वह नेहरू मूर्ति पर चढ़ गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे में उसकी यह मांग पूरी नहीं हुई तो देश के युवा बार्डर पर जाकर दुश्मनों का सामना करेंगे। हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनौली ने जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का सिर कलम करने वाले को पांच लाख का इनाम देने की घोषणा की। सोशल मीडिया पर भी एलान किया।
बड़ौत में युवा छात्र नेता प्रियव्रत राणा के नेतृत्व में बिजरौल रोड पर युवाओं ने पाकिस्तान की शव यात्रा निकाली। पाक के खिलाफ नारेबाजी की और केन्द्र सरकार से आतंकी हमले का करारा जवाब देने की मांग उठायी। बंसत तोमर, गौरव, राहुल ढिकाना, मोहित तोमर, गौरव मलिक, यशवंत आदि शामिल रहे। बड़ौत में दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने डीजे कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय चौहान, गौरव पंवार के संयुक्त नेतृत्व में युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया। नेहरू रोड पुल पर युवा छात्र नेता अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने पुतला फूंका।
आजाद नगर कालोनी में युवा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता मनु तिवारी के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ शव यात्रा निकाली और पुतले का दहन किया। प्रमोद शर्मा, अंकित, दीपक, सुधीर, नवनीत शामिल रहे। वाजिदपुर गांव में पूर्व सैनिक सुभाष कश्यप के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पाकिस्तान के पुतले को पटाखे से उड़ाया। इस दौरान फायरिंग भी की गई और सरकार से ईंट का जवाब पत्थर से देने की मांग रखी। उधर, दोघट में बाजार बंद रहा और पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। खेकड़ा पाठशाला पर भी पाकिस्तान का पुतला जलाया।
वहीं पुलवामा आतंकी हमले में भारतीय जवानों के शहीद होने पर जहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं बीए प्रथम वर्ष के एक छात्र ने अपने हाथों की नस काटकर तख्ती पर मोदी जी को यह कह डाला कि एक सिर के बदले एक हजार सिर दो। इसके साथ ही वह नेहरू मूर्ति पर चढ़ गया। यह नजारा देख वहां पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। बाद में छात्र ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया और चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो देश के युवा सीमा पर जाकर आतंकियों को सबक सिखाएंगे।
विजय पंवार पुत्र सुरेश पाल भारसी शामली का रहने वाला है। वह नगर के एक कालेज मे बीए प्रथम का छात्र है। गुरुवार को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की दशा देख इतना परेशान हो गया कि उसने अपने हाथों की नस काटकर एक तख्ती पर खून से लिख डाला कि मोदी जी हम एक सिर की बदले एक हजार सिर काटकर दो और वह नेहरू मूर्ति पर चढ़ गया।
काफी समय तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाता रहा और चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे में उसकी यह मांग पूरी नहीं हुई तो देश के युवा सीमा पर जाकर दुश्मनों का सिर कलम करने का काम करेंगे।