फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अमित जानी के गार्डो को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- चौधरी चरण सिंह की जयंती पर होने वाली रैली के लिए लोगों से संपर्क कर रहे हैं अमित
विज्ञापन

- पुलिस ने भीड़ लगाने पर दी चेतावनी, पूछताछ के बाद गार्ड छोड़े, असलहों की जांच की जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। प्रगतिशील सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी की गांव खानपुर में की जा रही सभा को पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिस ने उनके चार गार्डों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उन्हें थाने से छोड़ दिया, लेकिन असलहों को जांच के बाद देने की बात कही।
विज्ञापन

अमित जानी ने 21 दिसंबर को चौ. चरण सिंह की जयंती पर कस्बा सिवालखास में किसान रैली करने की घोषणा कर रखी है। इसके लिए वह एक माह से भीड़ के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को गांव खानपुर में अमित जनसभा कर रहे थे। तभी सीओ सरधना और जानी पुलिस ने वहां मौजूद भीड़ को भगा दिया। पुलिस ने अमित के काफिले में मौजूद एक जीप पर लगा हूटर भी उतरवा दिया। पुलिस ने अमित के चार गार्डों को असलहों सहित हिरासत में ले लिया। जानी थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पूरे क्षेत्र धारा 144 लगी हुई है। वही कोविड के चलते भीड़ जमा करने पर प्रतिबंध है। अमित जानी बगैर परमिशन क्षेत्र में भीड़ लेकर घूम रहे है। वहीं अमित जानी ने कहा कि यह कार्रवाई भाजपा शासन की तानाशाही को दिखाती है। वह सिवालखास से विधानसभा का चुनाव लडे़ंगे। उनकी रैली से भाजपा नेता घबरा रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा नेताओं ने पुलिस कार्रवाई करवाई है, लेकिन वे ऐसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं है। गार्डों को पुलिस हिरासत में रखकर भाजपा मेरी हत्या की साजिश रच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें