फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खंडहर होने लगा सार्वजनिक शौचालय, दरवाजे भी गायब

विज्ञापन
दौराला- दौराला सीएचसी के बाहर खंडहर हालत में पड़ा सार्वजनिक शौचालय। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
दौराला। हाईवे पर सर्विस रोड किनारे व सीएचसी दौराला के बाहर बनाया गया सार्वजनिक शौचालय खंडहर हालत में पहुंच गया है। आलम यह है कि देखरेख के अभाव में शौचालय के दरवाजे भी गायब हो गए हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

नगर पंचायत दौराला ने राहगीरों व सीएचसी दौराला में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सर्विस रोड किनारे व सीएचसी के बाहर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था लेकिन वर्तमान में यहां किसी भी कर्मचारी की तैनाती नहीं होने के कारण शौचालय खंडहर हालत में पहुंच गया है। दरवाजे गायब हैं। पानी की व्यवस्था भी नहीं है। साथ ही शौचालय के बाहर बड़ी-बड़ी घास उग आई है। लोगों ने जल्द शौचालय को ठीक कराए जाने व शौचालय में व्यवस्था किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें