फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कन्हा उपवन में जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

Fri, 05 Jun 2026 08:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कन्हा उपवन, काशी रोड परतापुर में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज रहे। शास्त्रीनगर स्थित सुभाष पार्क में योग विज्ञान संस्थान एवं योग संस्कृति समिति की ओर से भी संस्थान एवं समिति की सदस्याओं ने लोगों को घरों में पेड़ लगाकर प्राण वायु वाटिका विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुधा अरोड़ा सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। रिपोर्टर
विज्ञापन


पर्यावरण के बिना मानव अस्तित्व की कल्पना नहीं: डॉ. आरसी गुप्ता

फोटो
मेरठ। स्वस्थ पर्यावरण के बिना मानव अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती है, इसलिए सभी को पौधे लगाने चाहिए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने शुक्रवार को पर्यावरण दिवस अपर मेडिकल कॉलेज मेरठ के मेडिसिन विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार ने पेड़ों की कटाई रोकने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने की सलाह दी। सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ धीरज बालियान और मुख्य अधीक्षक डॉ अजीत चौधरी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष डॉ गौरव गुप्ता, डॉ विजय जायसवाल, डॉ शकुन सिंह, डॉ अनुपम वर्मा, डॉ अनामिका शर्मा, डॉ अनुज त्यागी आदि उपस्थित रहे। रिपोर्टर
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें