फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम और ठेकेदार की खींचतान में पतली हुई गंगाजल की धारा

Mon, 27 Feb 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
नगर निगम का भवन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जल निगम द्वारा ठेकेदार को पेमेंट न मिलने पर सर्किट हाउस जलाशय से पानी की सप्लाई प्रभावित होने के बाद भोला की झाल से भी प्रेशर कम हो गया। इस कारण पानी आपूर्ति बाधित होने से करीब 10 लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन के भीतर विवाद खत्म होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

 शहर के एक बड़े हिस्से में भोला की झाल से आ रहे गंगाजल की सप्लाई होती है। इसमें घंटाघर टाउन हॉल जलाशय, बच्चा पार्क जलाशय, सर्किट हाउस जलाशय सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। एक सप्ताह से तीनों जलाशयों से जुड़े इलाकों में गंगाजल का प्रेशर नहीं है। इस कारण लगभग आठ से दस लाख जनसंख्या पानी को लेकर परेशान है। रविवार को सिविल लाइन क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी गंदा आया। इसी प्रकार घंटाघर और बच्चा पार्क जलाशय से जुड़े इलाकों का भी यही हाल रहा। प्रेेशर कम होने के कारण पानी पहली मंजिल तक भी नहीं पहुंचा। लोग जल निगम अधिकारियों से शिकायत करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने रविवार को छुट्टी में समाधान कराने की कोशिश नहीं की। जल निगम के परियोजना प्रबंधक और अवर अभियंता के फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो बात ही नहीं हो सकी। इस संबंध में जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सक्सेना का कहना है कि हमने जल निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया है। सोमवार को जल निगम के अधिकारियों से बैठकर बात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें