पीवीवीएनएल की एमडी ईशा दुहन ने सुनी विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या
मेरठ। संभव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ऊर्जा भवन में आयोजित जनसुनवाई में एमडी पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और मौके पर शिकायतों का निस्तारण कराया। एमडी ईशा दुहन ने बताया कि अब तक आयोजित की गई जनसुनवाई में कुल 525 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमे से 462 आवेदनों का त्वरित समाधान कर दिया गया है। शेष लम्बित आवेदनों के शीघ्र समाधान हेतु निर्देश दिये गये हैं।
जनसुनवाई में उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से सीधा संवाद किया। शिविर में बिजली बिल से जुडी शिकायतें बिल संशोधन एवं मीटर से जुडी शिकायतों का समाधान, पीएम सूर्यघर योजना एवं स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी, बिल सुधार, मीटर रीडिंग सुधार, डुप्लीकेट बिल व बिल भुगतान से संबंधित विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। मंगलवार को शिविर में मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलन्दशहर, शामली एवं नोएडा आदि जनपदों के उपभोक्ताओं से कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान निदेशक तकनीकी संजय जैन, निदेशक एनके मिश्र, मुख्य अभियन्ता देवेन्द्र चन्द्र वर्मा, अशोक सुन्दरम, सगीर अहमद, उपमहाप्रबंधक लेखा अमित रोहिला, मुख्य अभियन्ता मुनीश चोपडा, अधीक्षण अभियन्ता अनुराग भल्ला, मोहम्मद अरशद, अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता महेश कुमार रहे।