फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफआई, एसडीएफआई की जडे़ं खंगाल रहा एटीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीएफआई और एसडीएफआई संगठन की जांच के लिए आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) भी सक्रिय हो गया है। सोमवार को मेरठ पहुंची एटीएस की टीम ने लिसाड़ी गेट में पकड़े गए दो संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इन दोनों संगठनों की जडे़ं कहां तक फैली हैं, इसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन

20 दिसंबर को हापुड़ रोड और लिसाड़ीगेट में हुए उपद्रव में छह लोगों की जान गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि पीएफआई और एसडीएफआई नाम के संगठन से जुड़े लोगों ने साजिश के तहत उपद्रव कराया। मेरठ से चार आरोपी जेल भेजे गए थे जो दोनों संगठन से जुड़े थे। पुलिस का दावा कि दोनों संगठन से जुडे़ लोग नौ सितंबर को अयोध्या प्रकरण में आए फैसले के बाद से लोगों को भड़का रहे थे। पोस्टर व पर्चे बांटे गए। पुलिस ने दोनों संगठनों के कार्यालय से भड़काऊ पोस्टर व पर्चे भी बरामद किए।
सोमवार को एटीएस की एक टीम लिसाड़ीगेट में पहुंची। दोनों संगठनों से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई। पुलिस टीमों ने रविवार आधी रात को लिसाड़ी गेट इलाके में उपद्रवियों की तलाश में दबिश देकर दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया। इन दोनों आरोपियों से एटीएस के अधिकारियों ने पूछताछ की। बताया कि दोनों संगठनों से जुड़े लोगों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर भी निकाली जा रही है।
विज्ञापन

पहचान के चल रहे प्रयास
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि रविवार आधी रात की दबिश में जो लोग पकड़े गए, उनकी उपद्रव के दौरान फोटो और वीडियो से पहचान का प्रयास चल रहा है। दोनों आरोपी पीएफआई से जुडे़े होने बताए है, जिनकी जांच चल रही है।
गोली चलाने वाले तीन आरोपी पहचान्रे
पुलिस का कहना है कि उपद्रव में पुलिस प्रशासन पर गोलियां चलाने वाले तीन आरोपियों की पहचान अनीश, नईम और फैसल के रूप में हो गई है। जिनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उपद्रव में शामिल पांच और उपद्रवियों की लोकेशन का पता चल रहा है। उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जमात से आने दो, सौंप देंगे
सीओ कोतवाली का कहना है कि 20 दिसंबर को उपद्रव करने वाले अधिकांश आरोपी जमात में चले गए हैं। पुलिस आरोपियों के घर उनकी पहचान भी कर चुकी है। परिजनों ने पुलिस को भरोसा दिया कि जमात से लौटने के बाद वह खुद ही आरोपियों को थाने में सौंप देंगे। घरों पर दबिश देने पर उन्होंने एतराज जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें