मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज में बीवॉक (एप्लाइड क्लिनिकल साइकोलॉजी) विभाग की 15 दिवसीय मनोवैज्ञानिक इंटर्नशिप संपन्न हुई। मंगलवार को प्राचार्य निवेदिता के संरक्षण में छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण संवेदनशील और दक्ष पेशेवर बनने का अवसर प्रदान करते हैं। इंटर्नशिप के दौरान निशुल्क मनोवैज्ञानिक परामर्श दिया गया। इसमें शैक्षणिक तनाव, परीक्षा चिंता और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर मार्गदर्शन किया गया। छात्राओं को काउंसिलिंग माइक्रो-स्किल्स, प्रभावी संप्रेषण और टीमवर्क के बारे में बताया गया। इससे उनके आत्मविश्वास और व्यावसायिक दक्षता में वृद्धि हुई। संचालन प्रो. कुमकुम पारीक और डॉ. सुनीता सिंह ने किया। संवाद