रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक डिग्री कॉलेज रासना में आयोजित स्वास्थ्य शिविर की टीम। संवाद
रोहटा। पूर्व विधान परिषद सदस्य दिवंगत ओम प्रकाश त्यागी की जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को रासना स्थित श्री शालिग्राम स्मारक डिग्री कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। शिविर का आयोजन डॉ. बृजपाल त्यागी ईएनटी हॉस्पिटल के नेतृत्व में किया गया। करीब 25 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आंख, नाक, कान, गला, त्वचा, हृदय रोग सहित अन्य बीमारियों की जांच की। रक्त जांच और रक्तचाप परीक्षण की भी निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में लगभग 350 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकीय परामर्श लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रख्यात कवि डॉ. हरिओम पंवार ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, ट्रस्ट के मंत्री प्रदीप त्यागी, मयंक त्यागी, राजीव त्यागी, भूषण त्यागी, कुलदीप त्यागी एडवोकेट, नरेश त्यागी, उमेश त्यागी, ईश्वर दयाल त्यागी, राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।