पिठलोकर में पीएससी तैनात, छह जेल भेजे
सरधना। पिठलोकर गांव में बृहस्पतिवार को नाला निर्माण के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं जुमे की नमाज को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात रही। ग्राम विकास अधिकारी विपिन कुमार व लेखपाल महिपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 14 नामजद व करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पिठलोकर में नाला निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम अमित कुमार भारतीय व पुलिस फोर्स के सामने फायरिंग और पथराव हुआ था। इसमें कई लोग घायल हुए थे। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन नाला निर्माण कार्य के मुद्दे पर बैकफुट पर दिखाई दिया। गांव में पुलिस बल व पीएससी की मौजूदगी के बाद भी नाला निर्माण का कार्य नहीं हो सका। गांव की बस्ती के पानी की निकासी के बहाने डेयरी संचालकों की डेयरी के पानी की निकासी के लिए इस नाले का निर्माण होना था। कुछ लोगों का कहना है कि डेयरी के गंदे पानी से पहले ही लोग परेशान हैं। यदि यह नाला निर्माण हुआ तो गांव के बाहरी छोर पर स्थित नाले का पानी बीच गांव से होकर दूसरे छोर स्थित तालाब में पहुंचेगा। इस मामले में तिजारत अली आदि का एक मुकदमा कोर्ट में भी चल रहा हैं। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तय होगा कि नाले का निर्माण होगा या नहीं। वहीं पुलिस ने शदाकत, नावेद, तिजारत, मेहराज, उस्मान, मुनासबि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
अदालत-तिजारत समेत 14 पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। फुरकान पुत्र लियाकत, शहजाद पुत्र मारूफ, आदिल पुत्र मुन्फैद, इरशाद पुत्र मुन्फैद, इरशाद पुत्र मुन्फैद, तालिब पुत्र जबर खां, महराज पुत्र इस्तकार खां, शेरू पुत्र अब्दुल्ला, मुन्नू पुत्र अब्दुल्ला, नावेद पुत्र रिफाकत, सदकात पुत्र इदरीश, उस्मान पुत्र रसीद, नौशाद पुत्र बाबू, अदालत पुत्र मोबीन समेत करीब 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।