कल से भरे जाएंगे प्राइवेट के परीक्षा फार्म
मेरठ। प्राइवेट परीक्षा फार्म का इंतजार कर रहे डेढ़ लाख विद्यार्थी शुक्रवार से ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। विवि प्रशासन बृहस्पतिवार को पूरी गाइडलाइन जारी कर सकता है। इसके साथ ही प्रोफेशनल कोर्सों के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फार्म भी शुक्रवार से भरे जाने शुरू हो जाएंगे।
हर साल करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं यूजी-पीजी में प्राइवेट परीक्षा देते हैं। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को विवि की वेबसाइट पर परीक्षा फार्म खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही सेमेस्टर में ट्रेडिशनल के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म बुधवार से भरे जाने शुरू हो गए हैं। प्रोफेशनल कोर्सों के परीक्षा फार्म शुक्रवार से भरे जाने शुरू हो जाएंगे। विवि की वेबसाइट से पूरी जानकारी ली जा सकती है। ब्यूरो