पीआरवी के सिपाही नशे की हालत में मिले, वीडियो वायरल
मवाना। सोमवार रात गांव खेड़ी में मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरवी का सिपाही नशे की हालत में मिला। जिसे लेकर लोगों ने हंगामा किया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
सोमवार देर रात गांव खेड़ी में घर के बाहर सड़क पर खडे़ एक युवक पर गांव के ही कुछ लोगों ने हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला किया था। किसी प्रकार युवक ने घर में घुसकर जान बचाई थी। इस मामले की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची थी।
गांव वालों का आरोप है कि पीआरवी में सवार सिपाही नशे की हालत में थे। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने हंगामा किया तथा गाड़ी की चाबी तक निकाल ली थी। बाद में कुछ लोगों के समझाने तथा शिकायत करने की चेतावनी देते हुए चाबी वापस कर दी थी। इस मामले का वीडियो क्षेत्र में वायरल हो रहा है। संवाद