मेरठ प्रांत के पांच जिलों से पहुंचे करीब 100 शिक्षक शिक्षिकाएं
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सेवा भारती मेरठ प्रांत की ओर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भवन में शिक्षक शिक्षिका प्रशिक्षण हुआ। मेरठ पूर्वी, मेरठ पश्चिम, सरधना, हापुड़ और मवाना जिलों से करीब 100 शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक लोकगीत से हुआ। इसके बाद अनिल, सतीश चंद्र और अखिल अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सेवा भारती का परिचय जनार्दन शर्मा ने दिया।
प्रथम सत्र में क्षेत्र छात्रावास प्रमुख अनिल ने विभिन्न सेवा बस्तियों, सेवा भागों और सेवा नगरों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। द्वितीय सत्र में प्रांत मंत्री अखिल ने सेवा केंद्रों के संचालन, अभिलेखों के रखरखाव और दैनिक कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
तृतीय सत्र में प्रांत संयोजिका सुरभि ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक गतिविधियों सहित सेवा भारती के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन विभाग मंत्री अंकुर और पूर्वी महानगर मंत्री डॉ. कपिल गर्ग ने किया। इसमें नीरज गर्ग, ललित बंसल और नवीन अग्रवाल का सहयोग रहा।