फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॅरिअर के अवसरों, लक्ष्य निर्धारण और रोजगारपरक कौशल की दी जानकारी

विज्ञापन
रासना के श्री शालिगराम शर्मा स्मारक महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक महाविद्यालय रासना में राष्ट्रीय सेवा योजना और कॅरिअर काउंसिलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण, लक्ष्य निर्धारण और रोजगार के लिए आवश्यक कौशलों की जानकारी दी गई।
अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव प्रदीप त्यागी ने की। प्राचार्य प्रो. मनोज गर्ग के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कुलदीप तोमर और डॉ. ललित कुमार ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि कॅरिअर निर्माण के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने के साथ अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर प्रयास जरूरी हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद के महत्व के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही रोजगार हासिल करने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने, अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए गए। संचालन एनएसएस इकाई-दो के कार्यक्रम अधिकारी ने किया। इस दौरान डॉ. मदनपाल, डॉ. हरमीत सिंह, एनएसएस इकाई-एक के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें