फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की दी जानकारी

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर पर पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची पेश करती बीएलओ।स्रोत स्व
विज्ञापन
माछरा। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बहलोलपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 अभियान दिवस के अवसर पर मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन किया गया। इस दौरान बीएलओ गुलशन एवं रीमा रानी ने सुपरवाइजर अक्षय शर्मा, ग्राम प्रधान शिवदत्त सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मतदाता सूची पढ़कर सुनाई। बीएलओ ने ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने एवं संशोधन कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 भर सकते हैं। वहीं मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म 7 तथा शुद्धिकरण के लिए अन्य विवरणों में सुधार कराने के लिए फॉर्म भरा जाएगा। इस दौरान कृष्ण वर्मा, अजय कुमार, नारायण, मीरा, लवी, कुन्तेश सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें