फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ई-रिक्शा रोककर मां-बेटी से मारपीट, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। कैली गांव निवासी महिला ने चार लोगों पर ई-रिक्शा रोककर उसके और बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैली निवासी साईदा ने दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में बताया कि पांच नवंबर को वह अपनी बेटी इसरत को डॉक्टर को दिखाकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। दाताराम की ट्यूबवेल के पास पहुंचने पर थाना बुढाना के जैला गांव निवासी तालिब, इकराम, गुफरान और हसरत ने ई-रिक्शा रोक लिया। आरोप है कि चारों ने इसरत से गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने साईदा से मारपीट शुरू कर दी। महिला के मुताबिक मां को बचाने पहुंची इसरत के साथ भी मारपीट की गई।शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले और दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें