सरधना। अटलांटिस कॉलेज पाली में सेबी व बीएसई के मार्गदर्शन में निवेशक जागरूकता सेमिनार का आयोजन
सरधना। अटलांटिस कॉलेज पाली में सेबी व बीएसई के मार्गदर्शन में निवेशक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं को निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
सेमिनार की मुख्य वक्ता डॉ. स्तुति निजहावन रहीं। उन्होंने छात्रों को वित्तीय योजना, दीर्घकालीन निवेश, कर प्रणाली, डीमैट खाता खोलने की प्रक्रिया तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित और समझदारी से निवेश करने पर जोर दिया। छात्रों ने सेमिनार को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। संवाद