भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा चाइनीज मांझा जलाकर प्रयोग न करने की अपील करते। स्
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोगों से प्रयोग न करने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नासिर सैफी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लिसाड़ी रोड स्थित कार्यालय पर चीन के मांझे को जलाया। उन्होंने लोगों से इसका प्रयोग न करने की अपील की।
कार्यकर्ता शादाब का कहना है कि खतरनाक चाइनीज मांझे से हादसे हो रहे हैं। पक्षी और लोगों की जान तक जा रही है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस मांझे पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत है। उन्होंने चीन के मांझे को जलाया और लोगों से इसका प्रयोग न करने की अपील की। इस मौके पर यूनुस सैफी, राशिद मेवाती महानगर उपाध्यक्ष, मुस्तकीम कुरैशी, शादाब कुरैशी मौजूद रहे।