मेरठ। यूजीसी की ओर से जारी नए कानूनों एवं नियमों का विरोध करते हुए कई छात्रों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। ज्ञापन में शिव सोम और विमल चौहान का कहना है कि यूजीसी द्वारा लागू किया गया नया कानून शिक्षा सुधार के नाम पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। नए कानून से सामान्य वर्ग के बच्चों में भय, तनाव और असुरक्षा का वातावरण है। सामान्य वर्ग का छात्र स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इसके गंभीर सामाजिक परिणाम सामने आ सकते हैं। इसमें प्रशासन से मांग करते है कि इस यूजीसी कानून में जनहित में शीघ्र और ठोस निर्णय लेगा। इस मौके पर मोंटी सोम, सोनू, कृष्ण, अतुल, उदय, विमल, शिवा सोम आदि मौजूद रहें। संवाद