फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहियानगर में कूड़ा निस्तारण प्लांट का विरोध

विज्ञापन
protest on waste disposal plant
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

लोहियानगर में कूड़े से बनी पहाड़ी के निस्तारण के लिए नगर निगम की ओर से लगाए जा रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेेस सेवादल के नेता रोहित गुर्जर ने कहा कि लोहियानगर से कूड़े का उठान कराया जाएगा। यहां की जगह सिर्फ गांवड़ी में ही प्लांट को लगाया जाए।
नगर निगम ने कूडा डंप करने के लिए गांवड़ी में जमीन खरीदी थी। वहां प्लांट न लगने पर ग्रामीणों ने कूड़ा डालने का विरोध कर दिया था। उसके बाद नगर निगम ने हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर में कूड़ा डालना शुरू कर दिया। दो-तीन साल में यहां कूड़े की पहाड़ी तैयार हो गई है। अब नगर निगम ने कूड़े को जमीन में 20 फीट नीचे दबाना शुरू कर दिया है। इससे भूगर्भ जल दूषित होने लगा है। इसके विरोध में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीण कूड़ा डालने का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, पूर्व प्रमुख अनवार अहमद आदि ने इस संबंध में कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को नगरायुक्त अरविंद चौरसिया ने कांग्रेस सेवादल के प्रतिनिधि मंडल के साथ कैंप कार्यालय पर वार्ता की। करीब एक घंटे चली वार्ता विफल रही। नगरायुक्त ने लोहियानगर में डल रहे कूड़े का विरोध न करने की सलाह दी। इस पर रोहित गुर्जर ने कहा कि लोहियानगर में अवैध डंपिंग ग्राउंड है। यहां कूड़ा नहीं डलने दिया जाएगा। कूड़ा निस्तारण प्लांट भी नहीं लगने दिया जाएगा। अगर प्लांट लगाना है तो गांवड़ी में लगाएं। अगर नगर निगम ने मनमानी की तो एनजीटी की शरण ली जाएगी। नगरायुक्त ने डीएम के साथ वार्ता कर रास्ता निकालने का निर्णय लिया। इस दौरान मुजीबुर्रहमान, ऋषभ चौहान, आशु मलिक, बिल्लू, सुमित विकल, आशु ठाकुर, अनुज भड़ाना, एसके शाहरुख, मोहित प्रधान, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें