फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'देवल गुरुद्वारे को निशाना बनाकर हो रहा हाईवे निर्माण, श्रद्धालुओं के लिए खतरा'; धरने पर बैठे राकेश टिकैत

Sat, 14 Jun 2025 09:54 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मीरापुर (मुजफ्फरनगर)

सार

मुजफ्फरनगर के देवल गुरुद्वारे के पास हाईवे निर्माण को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना जारी है। भाकियू का आरोप है कि निर्माण से श्रद्धालुओं को खतरा है और गुरुद्वारे को निशाना बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जिले के रामराज थाना क्षेत्र के देवल गुरुद्वारा के पास निर्माण कार्य को लेकर भाकियू का धरना प्रदर्शन जारी है। देर रात निर्माण शुरू हो जाने के कारण भाकियू के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत धरने पर बैठ गए। देर रात तक धरना जारी रहा। एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बातचीत बेनतीजा रही।

विज्ञापन


गुरुद्वारे के सामने हाईवे निर्माण को लेकर भाकियू कार्यकर्ता नाराज है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हाईवे को सीधा करने के बजाए गुरुद्वारे के सामने बेवजह निर्माण किया जा रहा है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ हादसे का खतरा बढ़ जाएगा। आरोप लगाया कि गुरुद्वारे को निशाना बनाया जा रहा है।

मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि देर रात नेशनल हाईवे अथॉरिटी के आश्वासन की अवहेलना करते हुए ठेकेदार ने निर्माण शुरू करा दिया, जिसके विरोध में भाकियू प्रवक्ता किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि इंसाफ मिलने तक धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें