बसपा नेताओं ने शनिवार को एक दरोगा के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि दरोगा ने सिविल लाइन थाने में बसपा नेता के साथ अभद्रता की। बसपाइयों ने चेतावनी दी कि अगर दरोगा पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे।
बसपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र जाटव के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ता शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। आरोप लगाया कि शुक्रवार को बसपा नेता दारासिंह प्रजापति के साथ सिविल लाइन थाने में दरोगा धनवीर सिंह यादव ने अभद्रता करते हुए फर्जी मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की धमकी दी। बसपा नेता एक प्रेमी युगल का समझौता कराने थाने गए थे। आरोप लगाया कि दरोगा ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आपत्ति जनक टिप्पणी की है। दरोगा ने बसपा नेता के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।
बसपा नेताओं ने मांग की है कि अगर दरोगा को सस्पेंड और दारासिंह प्रजापति पर दर्ज मुकदमा खत्म नहीं हुआ तो वह एसएसपी ऑफिस पर धरना प्रदर्शन करेंगे। एसएसपी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान बसपा नेता सतेंद्र सोलंकी, पीयूष गौतम, मांगेराम प्रजापति, जगवीर सिंह, संदीप, पवन, ध्यानसिंह और अन्य नेता मौजूद थे। उधर, दरोगा धनवीर सिंह का कहना है कि बसपा नेता एक पक्ष को भड़काने की कोशिश में लगे थे। बसपा नेता ने कहा कि अगर उसकी बेटी उनकी मर्जी बगैर किसी दूसरे युवक से शादी करती तो वह उसे गोली मार देंगे। समझाने की बात कही तो वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगे।