फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजाम माह में पानी देने की मांग, हंगामा के बीच खत्म हुई अंतिम बोर्ड बैठक

Sun, 18 Jun 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महापौर हरिकांत अहलूवालिया की सरकार की अंतिम बोर्ड बैठक शनिवार को टाउन हॉल में हंगामे के से संपन्न हुई। जहां महिला पार्षद अपने अधिकारों को लेकर जागरूक दिखीं। वहीं अन्य पार्षद भी जनता के हित में प्रस्तावों को पास और अहित के प्रस्तावों को खारिज करते नजर आए। हाउस टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव को पूरे सदन ने एक सिरे से खारिज कर दिया। इसके अलावा कूड़ा निस्तारण, एलईडी, डस्टबिन वितरण और डोर टू डोर कूड़ा उठाने की कार्य प्रगति जानी।
विज्ञापन


निगम की बोर्ड बैठक महापौर हरिकांत अहलूवालिया की अध्यक्षता और नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान के संचालन में वंदे मांतरम के गायन से प्रारंभ हुई। सपा, बसपा और कांग्रेस के मुस्लिम पार्षदों ने वंदे मातरम गायन में भाग नहीं लिया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही महिला पार्षद प्रियंका गुर्जर ने माइक संभाल लिया। साथ ही पांच साल के कार्यकाल में बोर्ड बैठक के दौरान महिलाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि सदन तब चलेगा जब महिला पार्षदों को सदन में आगे बैठने दिया जाएगा। इस पर भाजपा पार्षदों ने महिला पार्षदों के लिए आगे कुर्सी खाली करनी शुरू कर दी। महिला पार्षदों द्वारा एक मुस्लिम महिला पार्षद को अपने साथ न बैठाए जाने पर भाजपा पार्षद तहसीन अंसारी ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। साथ ही आरोप लगाया कि पूरे सदन में एक मुस्लिम महिला आई है। उसको भी अन्य महिला पार्षद अपने साथ बैठने का स्थान नहीं दे रही हैं। जो गलत है। हालांकि बाद में मुस्लिम महिला पार्षद को भी आगे बैठा दिया गया।

रमजाम माह में पानी देने की मांग
सदन में पार्षद आरिफ अंसारी ने कहा कि रमजान में रात्रि दो बजे से सुबह चार बजे तक मुस्लिम इलाकों को पानी की जरूरत अधिक होती है। लेकिन जलकल विभाग के सहायक अभियंता सुनील सिंघल ने पानी सप्लाई देने से इंकार कर दिया है। इसपर मुस्लिम पार्षदों ने एई को घेर लिया। हालांकि महापौर ने कहा कि  हर कीमत पर रमजान माह में रात्रि दो से सुबह चार बजे तक पानी की आपूर्ति मुस्लिम इलाकों में दी जाए। पार्षद वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि जलकल सहायक अभियंता और जेई से सीवर चोक की शिकायत करते हुए तीन माह बीत चुके हैं। लेकिन वह सुनते ही नहीं हैं। सहायक अभियंता की तरफ से जवाब ठीक न मिलने पर सभी पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। तहसीन अंसारी ने शहर में डेयरियों की समस्या को उठाया। इसपर नगरायुक्त ने कहा कि उन्होंने शहर में ऐसी डेयरी देखी हैं कि जो नाले के किनारे सरकारी भूमि पर चल रही हैं। ऐसी सभी भूमि से डेयरियों को हटाया जाएगा। पार्षद पंकज कतीरा, गौरव आदि ने कहा कि आउट सोर्सिंग के सफाई कर्मचारियों का वेतन श्रम विभाग की शर्तों के अनुसार बढ़ाया जाए। साथ ही कंपनी दो साल से आउट सोर्सिंग पर 2215 सफाई कर्मचारियों का प्रतिमाह 300 रुपये प्रति कर्मचारी से काट रही है। लेकिन कर्मचारियों को पता नहीं की पैसा कहां जा रहा है।  
विज्ञापन


हाउस टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
नगरायुक्त मनोज कुमार ने प्रमुख सचिव के आदेश का हवाला देते हुए निगम आय बढ़ाने के लिए हाउस टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव सदन में रखा। जिसको सभी पार्षदों ने एक सिरे से खारिज कर दिया। पार्षद विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि हाउस टैक्स के लिपिक जनता से अवैध वसूली कर रहे हैं। जब स्वकर प्रणाली लागू है तो फिर नगर निगम को स्वयं टैक्स लगाने का अधिकार ही कहां है। पहले भवनों का डोर टू डोर सर्वे कराया जाए। महापौर ने कहा कि हाउस टैक्स किसी भी कीमत पर नहीं बढ़ने दिया जाएगा। सबसे पहले छूटे भवनों पर टैक्स लगाया जाए। उससे ही निगम की काफी आय बढ़ जाएगी। पार्षद ऋषिपाल चौधरी ने रिटायर्ड सैनिकों के भवनों का हाउस टैक्स माफ करने का प्रस्ताव रखा। जिसको सदन ने तो पास कर दिया। लेकिन टैक्स अधिकारियों ने इस प्रस्ताव को शासन को भेजने की बात कही।

इसी माह करेंगे नए भवन का शिलान्यास
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि सूरजकुंड पर अपने कैंप कार्यालय परिसर में नगर निगम के नए भवन का इसी माह शिलान्यास किया जाएगा। यह प्रस्ताव पूर्व की बैठकों में पास हो चुका है। शहर को नगर निगम के नए भवन की जरूरत है। जिसमें एक ही इमारत में सभी विभाग होंगे। महापौर का कहना है कि कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए कंपनी के अधिकारियों से बोर्ड बैठक के बाद वार्ता हुई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि ऋण लेने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी है। केवल फाइनेंस मंत्रालय में सिफारिश की जरूरत है। जिसको हम अपने सांसद और विधायकों से कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें