ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में 20 जून तक रहेगी हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था एवं रजिस्ट्री कार्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के विरोध में दस्तावेज लेखक एवं अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल 20 जून तक जारी रहेगी। बृहस्पतिवार को रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया और धरना स्थल पर नारेबाजी की गई। किसी प्रकार का रजिस्ट्री कार्य नहीं किया गया।
मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा एवं महामंत्री परवेज आलम व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह व महामंत्री प्रशांत गुप्ता ने कहा कि रजिस्ट्री कार्य से जुड़े दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं की मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं। उप्र दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के महामंत्री अनिल शर्मा के द्वारा दोनों बार संघ में पत्र देकर समस्या का समाधान कराए जाने के लिए मांगी गई।
अधिवक्ता पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। इस मौके पर राजीव कुमार त्यागी, वीके शर्मा, मिसबाहउद्दीन सिद्दीकी, डॉ. अनिल शर्मा, पंडित आनंद कश्यप, विमल कुमार तोमर, मुकेश कुमार त्यागी सहित काफी अधिवक्ता मौजूद रहे।
-