फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश में भी धरने पर डटी महिलाएं, सुंदरकांड का किया पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों पर लगे बंपर सेल, भारी छूट के पोस्टर
विज्ञापन


14 जुलाई निकट आने से बढ़ रही लोगों में बेचैनी

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बारिश के बीच शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के सेक्टर 2 में महिलाओं का धरना जारी रहा। बारिश में भीगने के बावजूद महिलाएं धरने पर डटी रहीं। मंगलवार को भी रोजाना की तरह सुबह सुंदर कांड के 11 पाठ किए। भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। मामले में सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई को सुनवाई होनी है। अब महज एक सप्ताह बचा है। ऐसे में समय बीतने के साथ लोगों में बेचैनी बढ़ रही है।
दोपहर में जब बारिश तेज हुई तो टेंट में से भी सारा पानी आ रहा था एवं टेंट छोटा पड़ गया। महिलाओं को भीगते देख सभी व्यापारियों ने मन बनाया कि टेंट वॉटरप्रूफ लगाया जाए तथा टेंट बड़ा किया जाए ताकि बारिश से बचाव किया जा सके। तिरंगा चौक व्यापार संघ शास्त्री नगर अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और व्यापारी भी धरने पर बैठ रहे हैं। तिरंगा चौक व्यापार संघ शास्त्री नगर के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने सभी व्यापारियों से अपील की कि बुधवार को सुबह 11 बजे से सभी व्यापारी धरनास्थल पर बैठें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि बारिश के मद्देनजर भीगने से बचाने के लिए टेंट को वाटर प्रूफ और बड़ा करने की अनुमति दी जाए। शीतल पुजानी, सुषमा माहेश्वरी, जगरोशनी देवी, नेहा कन्नौजिया, गीता गुप्ता, किरण स्वरूप, मीनू, रजनी, निधि, चेतना आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर, शास्त्रीनगर गोल मंदिर के पास सेक्टर-3 व 4 के चौराहे पर भी महिलाओं ने धरना जारी रखा। भक्तिभाव से सुंदरकांड पाठ करते हुए अपने घर बचाने की बाबा से प्रार्थना की गई। बीना भार्गव, ऊषा पांडे, प्रीति कपूर, पूनम गुप्ता, सरोज, मुकेश आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



छूट, स्टॉक क्लियरेंस के भेज रहे मैसेज
आवास एवं विकास परिषद की ओर से शास्त्रीनगर के स्कीम नंबर सात के तहत 815 भवनों को नोटिस दिए हुए हैं। इनसे सेट बैक छोड़ने के लिए लगातार कहा जा रहा है। लोग लगातार सेट बैक के लिए अपने मकानों के आगे के भाग खुद तुड़वा रहे हैं। पूरे बाजार में आवासीय भवनों में चल रहीं 90 फीसदी तक दुकानें बंद हो चुकी हैं। कुछेक दुकानें जो बची हैं, वे व्यापारी लगातार ग्राहकों को स्टॉक क्लीयरेंस और भारी छूट के मैसेज भेज रहे हैं। दुकानों पर भी बंपर सेल, भारी छूट के पोस्टर लगे हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें