फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की पराली व गन्ने की पत्ती जलाने पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई पर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धान की पराली व गन्ने की पत्ती जलाने पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई पर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

सरधना। तहसील मुख्यालय पर बृहस्पतिवार दोपहर क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने धान की पराली व गन्ने की पत्ती जलाने पर प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा ऐसा क्या उपाय किया गया है कि किसानों को पराली व पत्ती न जलानी पडे़।
सरधना क्षेत्र के अटेरना, चकबंदी, कपसाड़, सलावा, कुशावली, रार्धना, अक्खेपुर, झिटकरी समेत कई गांव के किसान बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने खेत में धान की पराली व गन्ने की छिलाई के बाद पत्ती को जलाने पर किसानों पर प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई को गलत बताया। किसानों का आरोप है कि किसान पराली व पत्ती को खेत में न जलाए तो उसका क्या करे। सरकार को चाहिए कि कोई ऐसी व्यवस्था करे, जिससे किसानों को खेत में पराली व पत्ती न जलानी पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगपाल सोम एडवोकेट ने कहा कि जिले में अब तक कई किसानों पर कार्रवाई की जा चुकी है, वह गलत है। प्रशासन को ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। पूर्व प्रधान कपसाड़ सतीश कुमार ने कहा कि यदि प्रशासन ने पराली व गन्ने की पत्ती जलाने पर कार्रवाई की तो आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने एसडीएम अमित कुमार भारतीय को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सतीश कुमार, जगपाल सिंह, राजकुमार, सतपाल, यशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें