नजीबबाद में सीओ को ज्ञापन देते क्षत्रिय राजपूत सभा प्रतिनिधि।(संवाद)
- फोटो : राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को शपथ दिलातीं प्राचार्य डॉ.दीपाली गुप्ता व डॉ.सबीहा रहमानी।
नजीबाबाद। सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा के प्रति की गई टिप्पणी के विरोध में क्षत्रिय राजपूत सभा ने सीओ को ज्ञापन सौंपा। क्षत्रिय राजपूत सभा ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी से क्षत्रिय राजपूत सभा से जुड़े लोगों में रोष है। क्षत्रिय राजपूत सभा के सुशील चौहान, पुखराज सिंह, हिमांशु राजपूत, वीरेंद्र प्रताप चौहान, सत्यवीर सिंह, विपिन राजपूत, अनुज कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने नवागत सीओ नितेश प्रताप सिंह से मुलाकात की। क्षत्रिय राजपूत सभा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में राणा सांगा को हिंदू चेतना का नायक बताते हुए उनके सम्मान में किए गए दुस्साहसिक प्रयास की निंदा की गई। क्षत्रिय राजपूत सभा ने हिंदुओं के स्वाभिमान को पहुंची ठेस पर रोष व्यक्त किया और सांसद के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की।