फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी बना देवबंद, नागरिकता कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, जोरदार प्रदर्शन

Sun, 22 Dec 2019 03:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
deoband - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में रविवार को नागरिकता कानून के खिलाफ देवबंद के ईदगाह मैदान में जमीयत-उलमा-हिन्द और पूर्व विधायक माविया अली ने नेतृत्व में बड़ी तादाद में कानून के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलते डीआईजी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर डेरा डाल दिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग नारेबाजी और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिना किसी अनुमति के लोग यहां विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए हैं। पुलिस प्रशासन के धरना पदर्शन न करने से रोकने पर भीड़ वहीं धरने पर बैठ गई और जमकर नारेबाजी की।

उधर, घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन के तीसरे दिन भी पुलिस-प्रशासन और खुफिया विभाग अलर्ट रहा, बस अड्डों से लेकर रेलवे स्टेशन तक पुलिस तैनात रही। अधिकारियों की छुट्टी पहले ही रद्द की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

deoband - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर शनिवार को भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए पूरी तरह चौकसी बरती गई। महानगर में घंटाघर और संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसके अलावा देवबंद सहित पूरे जिले में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी नजर रखे हुए हैं। 

रविवार को धरना-प्रदर्शन की जानकारी लगते ही देवबंद को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। धरने में दारुल उलूम देवबंद के वरिष्ठ उस्ताजों और जमीयत के बड़े पदाधिकारियों ने शिरकत करके सरकार के इस कानून का विरोध किया और कहा यह काला कानून है और इसे वापस लेने की जरूरत है। धरने में जबरदस्त नारे लगाते हुए जामिया इस्लामियां के छात्रों का समर्थन किया गया।

24 दिसम्बर तक स्कूल-कॉलेज बंद
सहारनपुर में सीएए के लिए जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अरुण कुमार दुबे ने सहारनपुर के सभी स्कूल कॉलेज में 23 व 24 दिसम्बर को अवकाश की घोषणा कर दी गई है। आदेशों के उल्लंघन पर कार्यवाही किए जाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें