मेरठ। सोतीगंज बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान में सामान जब्त करने पर दुकानदारों ने विरोध में हंगामा किया। यातायात निरीक्षक से भी दुकानदारों की नोकझोंक हुई। बाद में पार्षद और व्यापार संघ के पदाधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। बाद में यातायात पुलिस ने जब्त किया सामान लौटा दिया।
सोमवार को यातायात पुलिस ने दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान को जब्त करना शुरू किया तो कुछ दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। उनकी यातायात प्रभारी विनय कुमार शाही से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पार्षद सुनीता प्रजापति भी पहुंच गईं। व्यापार संघ के पदाधिकारी भी पहुंचे। इसके बाद हंगामा शांत हुआ। वहीं, दुकानदारों ने कहा कि वे खुद ही अतिक्रमण हटा लेंगे।
इसके बाद यातायात पुलिस ने जब्त सामान वापस कर दिया। शाम को दुकानदारों के साथ सोतीगंज व्यापार संघ के पदाधिकारियों की बैठक भी हुई। इसमें निर्णय लिया गया है कि तीन दिन में दो टीमें बाजार में घूमकर अतिक्रमण हटवाने का काम करेगी। सोतीगंज न्यू स्पेयर पार्ट्स मार्किट के अध्यक्ष रमन सहगल का कहना है कि कुछ दुकानदारों के कारण व्यवस्था बिगाड़ी हुई है। इसे ठीक कराया जाएगा।
-