फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली से संबंधित समस्याओं के विरोध में धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान न होने और अधिकारियों के फोन न उठाने से नाराज किसान नेता विजयपाल घोपला शनिवार सुबह परतापुर थाने में धरने पर बैठ गए। सूचना पर एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह परतापुर थाने पहुंचे। किसान नेता विजयपाल घोपला ने उन्हें बताया कि घोपला मोड़ पर कई महीने से एक ट्रासंफार्मर खराब है। इसके अलावा रिठानी पैठ रोड, घोपला, जैनपुर और रिठानी क्षेत्र में बिजली के कई पोल क्षतिग्रस्त हैं। अब विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया है। एडीएम ने उद्योगपुरम स्थित बिजलीघर के अधिशासी अभियंता को फोन कर तत्काल समस्याओं का समाधान करने की बात कही। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें