फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भ्रष्टाचार सहित अन्य समस्याओं के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त भाकियू किसान सभा और पर्यावरण सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना दिया। धरने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार के मामले में जिलाधिकारी ने एसीएमओ को बुलाकर 15 दिन में जांच कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद मामले में अब तक कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

उन्होंने मंडी चमारान मोहल्ले में बिजली के खंबे 200 से 300 मीटर दूर होने का मामला भी उठाया। मौके पर उर्जा निगम के एसडीओ ने जल्द खंबे लगवाने का आश्वासन दिया। मंडी चमारान की विधवा के लिए पेंशन का भी आश्वासन एसडीएम की ओर से दिया गया। धरने में भाकियू किसान सभा, किसान संगठन पर्यावरण धर्म समिति, सर्व समाज एकता समिति संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान हनीफ राणा, सोमवीर सोम, जितेंद्र पांचाल, तनसीर खान, राजीव राणा, रिजवान, विशाल, मनीष पाल, अनिल, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें