फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होटल में जिस्मफरोशी का खुलासा, होटल संचालक समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र एनएच-58 बाईपास के पास स्थित रूम टू होटल में बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने जिस्मफरोशी का खुलासा किया। पुलिस ने यहां से दो होटल संचालक और दो ग्राहकों समेत चार को गिरफ्तार किया। तीन युवतियां भी यहां से मिलीं। इन्हें इनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
टीपीनगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया कि रूम टू होटल के पीछे जिस्मफरोशी का अनैतिक धंधा चलने की शिकायत मिल रहीं थीं। बृहस्पतिवार शाम लगभग पांच बजे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके से दो ग्राहक केशव निवासी ब्रह्मपुरी और रोहन चौधरी जानी के भवी गांव निवासी को गिरफ्तार किया गया। पिछले पंद्रह दिनों से होटल का संचालन दौराला के वलीदपुर गांव के प्रिंस उर्फ रॉयल और दौराला के खेड़ी गांव के अंकुर सिवाच कर रहे थे। उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सिसौली, मुजफ्फरनगर निवासी अनुज बालियान से यह होटल तीन महीने पहले किराये पर लिया गया था। प्रिंस होटल के रिसेप्शन का कार्य संभालता था। अंकुर ग्राहकों और युवतियों को होटल तक लाने और उनके लिए रेट तय करने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मौके से असम, पश्चिम बंगाल और लखनऊ की मिली तीनों युवतियां बालिग हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अन्य चार आरोपियों पर अनैतिक व्यापार अधिनियम की धारा 3/4/5/7/8 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। होटल से आपत्तिजनक सामग्री, पेटीएम डिवाइस, चार मोबाइल, 4100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें