फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शौकीन गार्डन में देह व्यापार का आरोप लगा हंगामा

Thu, 23 Feb 2023 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शौकीन गार्डन में देह व्यापार का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि मोहल्ले की दो महिलाएं अपने घर में देह व्यापार करा रही हैं, जिस कारण यहां दिन-रात बाहरी युवकों का आना-जाना लगा रहता है। आरोप है कि नाबालिग लड़कियों को भी बहला-फुसलाकर इस धंधे में धकेला जा रहा है। इसकी शिकायत करने पर आरोपी महिलाएं उनके घर के मर्दों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती हैं। दो दिन पहले इन महिलाओं ने एक युवक की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था, जिसकी शिकायत लिसाड़ी गेट थाने में दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ये महिलाएं अब आसपास के लोगों को परेशान कर रही है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

-
पुलिस ने पीड़ित को ही कर दिया मुचलका पाबंद
मेरठ। नौचंदी पुलिस ने दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में पीड़ित को ही मुचलका पाबंद कर दिया। पीड़ित ने एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हुए एसएसपी से शिकायत की बात कही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-2 निवासी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि नीटू सिवाच के साथ वह पार्टनरशिप में टेंट का व्यापार करते थे। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों ने काम अलग-अलग कर लिया था। आरोप है कि इसके बाद से नीटू रंजिश रखने लगा था। 30 जनवरी को पुलिस ने दोनों को थाने में समझौते के लिए बुलाया था। पुलिस की मौजूदगी में ही दूसरे पक्ष ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी थी, लेकिन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने अब उन्हें मुचलका पाबंद कर दिया है। संवाद

-
मजदूरी के पैसे मांगने पर युवक का सिर फोड़ा
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीद नगर ढलाई वाली गली में मजदूरी के पैसे मांगने गए युवक के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। खून से लथपथ युवक थाने में पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
रशीद नगर चुंगी वाली गली निवासी उमर पुत्र शाहआलम ने तहरीर में बताया कि बुधवार शाम को वह साजिद के पास मजदूरी के पैसे मांगने गया था। उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनाें में कहासुनी हो गई। इस बीच आरोपी ने दो साथियों को फोन करके बुला लिया। उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। शोर शराबा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें