फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में विकास के प्रस्तावों को हरी झंडी

विज्ञापन
फलावदा नगर पंचायत में बोर्ड बैठक। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में विकास के प्रस्तावों को हरी झंडी
विज्ञापन

फलावदा। नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद एवं अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक आयोजित कर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दी है। बैठक संपन्न होने के बाद पहुंचे कुछ सभासदों ने ईओ को पत्र सौंपकर बोर्ड बैठक के बहिष्कार की जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय पर बोर्ड बैठक आयोजन किया गया। बताया कि प्रस्तावित बोर्ड बैठक की सूचना नगर पंचायत द्वारा सभी सभासदों को लिखित रूप में भिजवा दी गई थी। इसके बावजूद बोर्ड बैठक में निर्धारित समय पर कुछ सभासद उपस्थित नहीं हो पाए। निर्धारित समय पर बोर्ड बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। जिसमें निर्माण संबंधी करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई। बोर्ड बैठक में सभासद सविता, अकरम, दयाचंद, निजाम, सलीम आदि द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किए गए। करीब एक घंटे तक चली बैठक में सभी प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई तथा करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पारित हो गए। बैठक खत्म होने के बाद सोहनवीर, जहीरुद्दीन, शहनाज, सुरेंद्र, श्रीदेवी सभासद पंचायत कार्यालय पहुंचे तथा सभासदों ने ईओ नीतू सिंह को ज्ञापन देकर बोर्ड बैठक के बहिष्कार की सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हम जो प्रस्ताव लिखवाते हैं, न तो वे दर्ज किए जाते हैं और न ही उनके बताए प्रस्ताव पर कोई कार्य कराया जाता है। इसलिए सभासद बैठक का बहिष्कार करते हैं। चेयरमैन अब्दुस समद का कहना हे कि बोर्ड की बैठक में नियमानुसार प्रस्ताव पारित हुए हैं। उधर, अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में उपस्थित सदस्य द्वारा प्रस्ताव का विरोध नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें