फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में आए प्रस्ताव, लाखों रुपये के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत समिति की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा करते ब्लॉक प्रमुख। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से करीब 32 विकास प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तावों में मुख्य रूप से नाली निर्माण, खड़ंजा, टाइल्स बिछाने और आरसीसी सड़क निर्माण जैसे कार्य शामिल रहे।
बैठक में मौजूद एडीओ पंचायत विश्वेंद्र सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि गांवों के मुख्य मार्गों पर कहीं भी कूड़ा-कचरा नहीं पड़ा होना चाहिए। यदि किसी गांव के मुख्य रास्तों पर कूड़ा पड़ा पाया तो संबंधित गांव के पंचायत सचिव के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांवों में कूड़ा निस्तारण केंद्र (डंपिंग सेंटर) स्थापित किए गए हैं। गांव का सारा कूड़ा उसी निर्धारित स्थान पर डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी, प्रमुख पति परवीन दिलवरा, अमित, विजेंद्र प्रमुख, खंड विकास अधिकारी बीरेंद्र अहलावत, पूर्व प्रमुख योगेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान आशा सांगवान, कुलदीप हुड्डा, सलीम मलिक, नजाकत उर्फ गोटी, प्रदीप सांगवान, अशोक, मनोज, सतीश, ग्राम पंचायत सचिव कृष्णपाल, सुभाष व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें