फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर पढ़ आगे आया दंपति, स्कूली बच्चों की मदद के लिए भेजा ये प्रस्ताव

Fri, 05 Oct 2018 11:57 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ दुर्गेश और प्रीति पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए प्रह्लाद नगर के प्राथमिक विद्यालय की समस्या को प्रमुखता से उठाया तो उसके समाधान के लिए पल्लवपुरम का एक दंपति मदद को आगे आया है। गुरुवार को दंपति ने स्कूल पहुंचकर जानकारी ली। छात्राओं के मन की पीड़ा सुन दंपति ने अपने खर्चे से छात्राओं के लिए टॉयलेट बनवाने और दीवारों की मरम्मत कराने का प्रस्ताव स्कूल को दे दिया है। 

विज्ञापन


पल्लवपुरम निवासी दुर्गेश पांडेय हापुड़ में एक इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी हैं। उन्होंने स्कूल के स्टाफ को बताया कि उन्होंने आज ‘अमर उजाला’ में उनके विद्यालय का समाचार पढ़ा तो स्कूल पहुंच गए। छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं ने भी टॉयलेट की समस्या बताई। स्कूल में बना टॉयलेट भी बहुत गंदा था।

दंपति ने बताया कि उनकी बच्चियों को टॉयलेट के लिए बाहर जाना पडे़ ये बेहद दुखद है। उन्होंने तुरंत ही स्कूल के प्रभारी हैडमास्टर मौ. अकबर और अन्य स्टाफ से कहा कि वे स्कूल को सहयोग करेंगे। स्कूल में छात्राओं के लिए टॉयलेट और बरामदे की दीवार की मरम्मत आदि का कार्य अपने खर्चे से कराने की इच्छा जता दी। स्टाफ से कहा कि वे अपने उच्चाधिकारियों से बात कर लें। वे जब कहेंगे वे काम करा देंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आत्मसंतुष्टि मिलती है 
दंपति ने बताया कि उनका एक बेटा जयपुर से एमबीए कर रहा था। 31 जुलाई 2011 को उनके बेटे की वहां हत्या हो गई थी। लेकिन उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला। अपने बेटे की याद में इस तरह के सामाजिक कार्य कराने में उन्हें आत्म संतुष्टि मिलती है।

दंपति के प्रस्ताव का स्वागत
दंपति के प्रस्ताव का विभाग स्वागत करता है। इस तरह सामाजिक लोगों का आगे आना अच्छा संदेश है। जन सहयोग से भी ये कार्य हो सकता है। -एसके गिरी, खंड शिक्षा अधिकारी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें