मेरठ। शासन के निर्देश पर आवास एवं विकास परिषद की ओर से शास्त्री नगर स्थित कार्यालय पर शनिवार को संपत्ति मेले का आयोजन किया गया। संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि जागृति विहार एक्सटेंशन में पहले आओ पहले पाओ योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन के लिए समस्याओं को लेकर काफी संख्या में लोग पहुंचे। कंप्यूटर ऑपरेटर की सहायता से उनकी समस्या का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि जागृति विहार योजना संख्या 6 में स्थित आवास के भवन 211 सेक्टर 2 तथा जागृति विहार विस्तार योजना संख्या 11 में स्थित भूखंड संख्या 3 248 तथा 585 का नामांतरण पत्र सौंपे गए। इसी के साथ परिषद की माधवपुरम योजना के सेक्टर 3 में स्थित दुर्बल आय वर्ग के दो भवनों के लिए विक्रय विलेख भी निष्पादित किए गए। संवाद