फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र ने बकायादार उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक पंजीकरण कराकर लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो योजना चल रही है, उसमें चार दिन शेष हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि विद्युत बिल राहत योजना 2025 के तहत 185 उपभोक्ताओं से पंजीकरण कराया गया। विद्युत चोरी के छह प्रकरणों में पंजीकरण हुआ है। अब तक 5968 उपभोक्ताओं के सापेक्ष 1637 और 800 विद्युत चोरी के प्रकरणों के सापेक्ष 79 पंजीकरण हुए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने केवल पंजीकरण कराया है वह शेष धनराशि 31 दिसंबर से पूर्व जमा करा दें ताकि प्रथम चरण की सर्वाधिक छूट का लाभ प्राप्त हो सके। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि प्रथम चरण में अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं। जिससे उन्हें सर्वाधिक लाभ प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें