मेरठ। फूलडोल कमेटी ने मंगलवार को श्री महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली। यात्रा मंदिर सर्राफा बाजार से शुरू होकर कागजी बाजार, लाला का बाजार, वैली बाजार आदि बाजारों से निकलकर वापस सर्राफा बाजार पर संपन्न हुई। यात्रा में महाकाल का डमरू संग कीर्तन, डोली पर महाकाल, राधा कृष्ण, ऑपरेशन सिंदूर आदि कलाकारों के जरिए दिखाए गए। रथ पर पंडित रविकांत शास्त्री ने पूजन किया। फूलडोर कमेटी के प्रधान रमेश चंद्र राठी, महामंत्री मनोज कुमार, मुख्य संयोजक गौरव शारदा, कोषाध्यक्ष अनिल रस्तोगी, विजय आनंद अग्रवाल, नरेश चंद्र माहेश्वरी, उप-प्रधान प्रदीप कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।