किठौर। किठौर नगर पंचायत चुनाव में रालोद और बसपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रविवार और सोमवार को एक साथ रैली और सभा करने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने दोनों पार्टी के उम्मीदवारों की एक साथ रैली निकालने पर दोनों पक्षों के समर्थकों में टकराव की स्थिति की आशंका जताई।
सीओ किठौर के नेतृत्व में दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों की थाने में अलग-अलग बैठक ली। जिसमें अलग-अलग दिन रैली निकालने को कहा, जिसमें दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने आपत्ति जताई और दोनों प्रत्याशियों ने अनुमति के आधार पर ही रैली और सभा करने की जिद पर अड़े रहे। सीओ ने एसडीएम मवाना से फोन पर वार्ता कर स्थिति से अवगत कराते हुए एक साथ रैली निकालने पर दोनाें पक्षों में टकराव की आशंका जताई।
किठौर नगर पंचायत चुनाव में रालोद-सपा गठबंधन से रालोद के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड की पत्नी रिहाना और बसपा से राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली की पुत्रवधू एवं पूर्व चेयरमैन नाविद चौहान सलमान अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। सीओ किठौर ने रूपाली राय ने बताया कि रविवार को बसपा प्रत्याशी नाविद चौहान की कस्बा में शाम 5 से 7 बजे तक कस्बे में रैली की अनुमति थी। रविवार को थाने में आयोजित प्रत्याशियों की बैठक के दौरान रालोद प्रत्याशी के पति मतलूब गौड ने रविवार को ही रैली औ नुक्कड़ सभा की अनुमति दिखाई। सीओ रूपाली राय ने दोनों प्रत्याशियों के पतियों को बुलाया, जिसमें अलग-अलग दिन रैली निकालने को कहा। लेकिन बसपा प्रत्याशी के पति सलमान मुनकाद दोनों दिन अनुमति के अनुसार रैली निकालने की जिद पर अड़े रहे।
सीओ किठौर ने थाना प्रभारी विनय कुमार को दोनों पार्टियों की चुनाव तक सभी रैली, सभाएं निरस्त करने की एसडीएम मवाना को संस्तुति भेजने को कहा। सीओ किठौर की संस्तुति पर एसडीएम मवाना ने रालोद और बसपा प्रत्याशी की अनुमति रद्द कर दी।