सरूरपुर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में नई शिक्षा प्रणाली के तहत भरे जा रहे सेमेस्टर फॉर्म की फीस जमा करने में छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों के खाते से फीस कट रही है, लेकिन फाइनल प्रिंट नहीं आ रहा है। छात्र आलिया, आरती, खुशी पुनिया, मंतशा नीरज सोम, शिवम पूनिया ने बताया कि उन्होंने 22 नवंबर को फार्म जमा करने के लिए ऑनलाइन फीस जमा की थी। उनके खातों से पैसे तो कट गए लेकिन विश्वविद्यालय के पोर्टल पर फीस वेरिफाई नहीं हुई। छात्रों ने ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। छात्रों को आरोप है कि नई शिक्षा प्रणाली के नाम पर छात्रों को ठगा जा रहा है। संवाद