- मुंडाली पहुंचकर एसडीएम मवाना और तहसील प्रशासन ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली गांव में मस्जिद के सामने जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा सोशल मीडिया पर उच्चाधिकारियों से इस समस्या के निस्तारण की मांग की की थी। शुक्रवार को एसडीएम सदर तहसील प्रशासन की टीम के साथ गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर समस्या का जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
मुंडाली में शेखो वाला कुआं मस्जिद के सामने रास्ते पर बारिश के पानी के कारण जलभराव हो रहा है। नमाजियों को जलभराव के बीच से होकर मस्जिद में नमाज अदा करने जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं को भी रास्ते पर भरे गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर जलभराव के वीडियो डालकर जनप्रतिनिधियों और तहसील प्रशासन से समस्या के निवारण की मांग की जा रही थी।
इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम सदर राहुल द्विवेदी, लेखपाल, जेई, ग्राम विकास अधिकारी शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने एसडीएम सदर को जलभराव की समस्या का भौतिक निरीक्षण कराया। ग्राम प्रधान हारुन ने बताया कि जलभराव का मुख्य कारण रास्ते के दोनों तरफ बनी नालियां हैं। इनका पानी तालाब तक नहीं पहुंच रहा है। यदि इस पानी को गांव के बाहर बने बड़े नाले में डाल दिया जाए तो समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। ग्रामीणों द्वारा लगातार जलभराव के पंपसेट लगातार गंदे पानी को तालाब में डाला जा रहा है।
एसडीएम सदर राहुल द्विवेदी का कहना है कि स्थानीय स्थिति को देखने और ग्राम प्रधान से वार्ता के बाद कहा कि इस नाले के निर्माण के लिए उन्हें एक प्रार्थना पत्र दिया जाए, जिस पर स्वीकृति कराने का प्रस्ताव पास कराने का प्रयास करेंगे।