फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 100 मीटर में प्रियांशु और 400 मीटर में अभय रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएमजी इंटर कॉलेज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज डोरली में शनिवार को क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया। उद्घाटन वरिष्ठ प्रवक्ता श्रवण कुमार ने किया। प्रतियोगिता में नवजीवन इंटर कॉलेज कस्तला एवं डीएमजी इंटर कॉलेज डौरली की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
क्रीड़ा प्रभारी डॉ. देवपाल सिंह ने बताया कि अंडर-19 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु प्रथम और विशेष दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़़ में अभय ने पहला स्थान और अमन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में राहुल ने बाजी मारी, जबकि अभिषेक दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद में विशेष ने प्रथम और अभय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में राजीव कुमार, वसीम खान, राजदीप सिंह, अमित चतुर्वेदी, विक्रम सिंह और डॉ. कृष्ण कुमार शामिल रहे। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें