हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार सुबह नजीबाबाद मार्ग पर प्राईवेट और हरियाणा रोडवेज की बसों में आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बसों के दर्जन भर यात्री घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।