संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर शनिवार को मटौर गांव में चौहान समाज ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में सैकड़ों युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।
शोभायात्रा का नेतृत्व ग्राम प्रधान शिवकुमार, वीरेंद्र ठेकेदार, रविंद्र बिल्डर और रजनीश चौहान ने किया। यात्रा का शुभारंभ पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम और आशीष प्रताप ने सम्राट की प्रतिमा पर माल्यार्पण व फीता काटकर किया। मटौर गांव स्थित रेलवे फाटक से शुरू हुई शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए हाईवे, दौराला तिरंगा चौक, सरधना सड़क और मील बाजार पहुंची। इसके बाद यात्रा मटौर मार्ग स्थित प्राचीन झारखंडेश्वर शिव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सम्राट पृथ्वीराज चौहान को नमन किया।
पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा पुनः मटौर गांव पहुंचकर देर रात शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान दीपक, विपुल, दीपांशु, पवन, लालू, मयंक, लोकेश, राकेश, अतुल, प्रशांत, विपिन, अरविंद, ललित, अमित, रोहन, प्रदीप, सोनू, बिल्लू, मोहन, ज्योति, अरुण, मोंटी आदि मौजूद रहे।